व्यक्ति ने कुदाल से पत्नी की हत्या की

व्यक्ति ने कुदाल से पत्नी की हत्या की

व्यक्ति ने कुदाल से पत्नी की हत्या की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: December 5, 2021 5:12 pm IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), पांच दिसंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बुढाना थाना क्षेत्र में रविवार को घरेलू विवाद के बाद 38 वर्षीय एक महिला की उसके पति ने कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान विपिन कुमार के रूप में की गयी है। विपिन ने किसी विवाद को लेकर अपनी पत्नी रमा पर कुदाल से हमला कर दिया और उसकी गर्दन पर वार किया, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। यह हादसा बिटवाड़ा गांव में उनके घर पर हुआ। इस घटना के बाद से ही विपिन फरार है।

पुलिस के मुताबिक रमा काफी लंबे समय से अपने माता-पिता के साथ ही रह रही थी और कुछ दिन पहले ही विपिन उसे अपने घर लेकर आया था।

इसी तरह के एक अन्य मामले में तीन दिन पहले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी थी।

भाषा रवि कांत नरेश

नरेश


लेखक के बारे में