बस की टक्कर लगने से एक्टिवा सवार युवक की मौत, एक घायल

बस की टक्कर लगने से एक्टिवा सवार युवक की मौत, एक घायल

बस की टक्कर लगने से एक्टिवा सवार युवक की मौत, एक घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: October 17, 2021 10:21 pm IST

सहारनपुर, 17 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में थाना कुतुबशेर के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश परिवहन की बस की टक्कर लगने से एक्टिवा दुपहिया वाहन पर सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गम्भीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस अधीक्षक देहात अतुल शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि थाना मण्डी के अन्तर्गत मोहल्ला मेहदी सराय गली नम्बर 2 निवासी अब्दुल हमीद का बेटा उजैफा (22) और उसका दोस्त मोहम्मद जैद एक्टिवा पर सवार होकर निकले थे।

शर्मा के अनुसार जैस ही वे थाना कुतुबशेर के पास पहुंचे तभी पीछे से तेज गति से आ रही रोडवेज की बस ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल उजैफा की मौत हो गयी। जैद गंभीर रूप से घायल हो गया।

भाषा सं. वैभव

वैभव


लेखक के बारे में