उप्र के गाजियाबाद में व्यक्ति ने संपत्ति विवाद में भाई का गला रेता

Ads

उप्र के गाजियाबाद में व्यक्ति ने संपत्ति विवाद में भाई का गला रेता

  •  
  • Publish Date - September 4, 2021 / 02:59 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

गाजियाबाद, चार सितंबर (भाषा) गाजियाबाद के कैला भट्ठा इलाके में एक व्यक्ति ने संपत्ति विवाद को लेकर तलवार से अपने भाई की कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

क्षेत्राधिकारी (प्रथम) महिपाल सिंह ने बताया कि आजाद ने अलीमुद्दीन की उस समय हत्या कर दी जब वह शुक्रवार रात टहलने के लिए निकला था। हमले के बाद खून से लथपथ भाई को छोड़कर आजाद तलवार लहराते हुए मौके से फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि दोनों भाइयों के बीच पिता की सिलाई की दुकान के उत्तराधिकार को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार रात में भी आजाद ने अलीमुद्दीन को जान से मारने की धमकी दी थी। घटना के बाद पुलिस अलीमुद्दीन को एमएमजी अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिंह ने बताया कि जीटी रोड कोतवाली की तीन पुलिस टीम आजाद को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

भाषा स्नेहा प्रशांत

प्रशांत