उत्तर प्रदेश में व्यक्ति का शव मिला

उत्तर प्रदेश में व्यक्ति का शव मिला

उत्तर प्रदेश में व्यक्ति का शव मिला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: September 10, 2021 8:56 pm IST

मुजफ्फरनगर, 10 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के दतिया गांव में शुक्रवार को एक शख्स का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। उसका गला रेता गया था।

पुलिस ने बताया कि आशंका है कि व्यक्ति की हत्या की गई है। थानेदार यशपाल सिंह ने बताया कि आशंका है कि हिमांशु (26) की हत्या की गई है और उसके शव को घर में फंदे से लटका दिया गया है ताकि इसे खुदकुशी का मामला बताया जा सके। हालांकि शव पर चोटों के कई निशान हैं।”

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

भाषा

नोमान उमा

उमा


लेखक के बारे में