Vrindavan Holi 2026: राधा-कृष्ण नगरी में जमकर उड़ा अबीर-गुलाल, पंडितों ने भक्तों पर चलाई पिचकारी, 4 मार्च तक इतने श्रद्धालु हो सकते हैं शामिल

Vrindavan Holi 2026: ब्रज की गलियों में रंगोत्सव यानी की होली की शुरुआत हो चुकी है और होली से पहले ही वृंदावन पूरी तरह रंगों में डूब गया है। इस वर्ष 4 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा, लेकिन उससे पहले ही रंगभरी एकादशी के अवसर पर वृंदावन के मंदिरों और गलियों में होली खेलने की परंपरा शुरू हो गई है।

Vrindavan Holi 2026: राधा-कृष्ण नगरी में जमकर उड़ा अबीर-गुलाल, पंडितों ने भक्तों पर चलाई पिचकारी, 4 मार्च तक इतने श्रद्धालु हो सकते हैं शामिल

vrindavan holi/ image source: pti x handle

Modified Date: February 28, 2026 / 01:43 pm IST
Published Date: February 28, 2026 12:06 pm IST
HIGHLIGHTS
  • वृंदावन में आज से होली उत्सव शुरू।
  • हजारों भक्तों ने खेली पहली होली।
  • अबीर-गुलाल से रंगा पूरा वृंदावन।

Vrindavan Holi 2026: वृंदावन: ब्रज की गलियों में रंगोत्सव यानी की होली की शुरुआत हो चुकी है और होली से पहले ही वृंदावन पूरी तरह रंगों में डूब गया है। इस वर्ष 4 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा, लेकिन उससे पहले ही वृंदावन के मंदिरों और गलियों में होली खेलने की परंपरा शुरू हो गई है। खासकर वृंदावन के राधा वल्लभ मंदिर में आज से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जहां भक्तों ने ठाकुरजी के साथ रंग-गुलाल उड़ाकर उत्सव का शुभारंभ किया।

Radha Vallabh Temple Holi: राधा-कृष्ण के स्वरूपों के साथ खेली जा रही है

राधा-कृष्ण के स्वरूपों के साथ खेली जा रही इस पारंपरिक होली ने पूरे ब्रज क्षेत्र को भक्तिमय रंगों में रंग दिया है। मंदिरों में अबीर-गुलाल की वर्षा, भजन-कीर्तन और फूलों की होली का अद्भुत दृश्य देखने को मिल रहा है। रंगभरी एकादशी पर ठाकुरजी की सजी-धजी झांकी जब गलियों में निकली तो श्रद्धालु उमड़ पड़े और “राधे-राधे” के जयकारों के बीच रंगोत्सव चरम पर पहुंच गया।

Braj Holi festival India: हजारों भक्तों ने खेली होली

ब्रज में होली की धूम का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अनुमानित 12 लाख से अधिक श्रद्धालु शामिल हो सकते हैं और आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ने की संभावना है। माना जाता है कि गीले रंगों की होली की शुरुआत वृंदावन से ही होती है, इसलिए होली से कई दिन पहले यहां उत्सव प्रारंभ हो जाता है। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह रंगोत्सव 4 मार्च की मुख्य होली तक निरंतर जारी रहेगा और पूरे ब्रज क्षेत्र को भक्तिरस और रंगों से सराबोर करता रहेगा।

इन्हें भी पढ़ें :-

New Rules 1st March 2026: 1 मार्च से सुबह-सुबह बदल जाएंगे LPG और ट्रेन टिकट के रूल, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर!  

Surajpur Students Viral Video: पढ़ाई तो होती रहेगी..! क्लास छोड़ बच्चे कर रहे थे ये काम, सीढ़ी पर चढ़कर… वीडियो वायरल

Plane crash Latest News: विमान हादसे में 15 लोगों की मौत, रनवे से फिसलकर गिरा सड़क पर, देखते ही देखते मच गई चीखपुकार

पाकिस्तान के साथ मेरे अच्छे संबंध हैं और वे बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं: ट्रंप

भदोही में हथियारबंद बदमाशों ने पूर्व मंत्री की संपत्ति से चारदीवारी गिराई, पांच लाख रु. मांगे

एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारतीय टीम की अगुवाई करेंगी लवलीना और निकहत


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।