सहारनपुर में मेडिकल स्टोर संचालक की हत्‍या, दो आरोपी गिरफ्तार

Ads

सहारनपुर में मेडिकल स्टोर संचालक की हत्‍या, दो आरोपी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - September 27, 2022 / 12:41 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

सहारनपुर (उप्र) 27 सितंबर (भाषा) सहारनपुर जिले के देवबंद थाना क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर संचालक की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूरज राय ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सहारनपुर जिले के देवबंद थाना क्षेत्र के ग्राम करंजाली निवासी नरेश सैनी (35) मकबरा चौक पर मेडिकल स्टोर संचालित करता था। उन्‍होंने बताया कि सोमवार रात वह स्टोर बंद करके जब बाइक से अपने घर लौट रहा था, तभी हाईवे पर उसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी। उन्होंने बताया कि घायल नरेश को उपचार के लिये सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया, लेकिन वहां ले जाने के रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

राय ने बताया कि मृतक नरेश के भाई परमेश कुमार ने अपनी तहरीर में सोनू निवासी तल्हेडी बुजुर्ग ओर नितेश निवासी देवबंद के खिलाफ रंजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है । राय ने बताया कि रात में ही दबिश देकर दोनों नामजद को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्‍होंने कहा कि हत्याकांड के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है जिसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

भाषा सं आनन्द प्रशांत

प्रशांत