ambedakar jayanti/ image source: sachin gupta x handle
Meerut Ambedkar Jayanti Vivad: मेरठ: उत्तर प्रदेश के Meerut जिले में Samajwadi Party के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच उस समय तीखी बहस देखने को मिली, जब कार्यकर्ता Bhim Rao Ambedkar की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि आंबेडकर जयंती से पहले यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। कार्यकर्ताओं ने बार-बार पुलिस से अपील की कि उन्हें बाबा साहब का सम्मान करने दिया जाए, लेकिन पुलिस अपने आदेशों का हवाला देते हुए अड़ी रही।
यूपी | मेरठ में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को दूध से स्नान कराने पहुंचे। पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। दारोगा ने कहा कि रोकने के लिए अधिकारियों का ऑर्डर है।
pic.twitter.com/QxIK8I5NKS— Sachin Gupta (@Sachingupta) April 13, 2026
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उन्हें वरिष्ठ अधिकारियों से निर्देश मिला है कि किसी भी नए कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बिना उच्च अधिकारियों की मंजूरी के इस तरह की गतिविधि नहीं हो सकती। जब कार्यकर्ताओं ने पूछा कि पहले ऐसे कार्यक्रम होते रहे हैं, तो पुलिस ने जवाब दिया कि इस बार अनुमति नहीं है और “नई परंपरा” शुरू करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस तेज हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। समाजवादी पार्टी के नेता सम्राट मलिक ने आरोप लगाया कि उन्हें प्रतिमा पर माल्यार्पण और दूध चढ़ाने से रोका गया, जबकि यह सम्मान का प्रतीक है।
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ यूजर्स ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे अनुचित बताया, तो कुछ ने इस तरह के आयोजनों को दिखावा करार दिया। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि अगर किसी को रोका जा रहा है तो यह नियम सभी पर समान रूप से लागू होना चाहिए।