Meerut Murder and Surrender: दिलजले कातिल के सरेंडर का फ़िल्मी अंदाज.. पुलिस के सामने पी बीड़ी, हाथ में थाम रखा था पिस्टल, देखें Video
Meerut Murder and Surrender Viral Video: मेरठ के रामराज में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी का फिल्मी अंदाज में सरेंडर वीडियो वायरल।
Meerut Murder and Surrender || Image- IBC24 Nes File
- दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
- आरोपी का फिल्मी सरेंडर
- पिस्टल लेकर बीड़ी पीता दिखा
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में दिनदहाड़े हुई गोलीकांड की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज कस्बे में अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को गोली मार दी। (Meerut Murder and Surrender) सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिजीत कुमार के अनुसार घटना बुधवार दोपहर की है। जैसे ही गोली चलने की सूचना मिली, स्थानीय पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की।
मृतक की पहचान सुरेंद्र उर्फ सुनील (28) निवासी रामराज के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (Meerut Murder and Surrender) परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक करीब डेढ़ वर्ष पूर्व सुरेंद्र एक विवाहिता को अपने साथ ले गया था और हाल ही में उसी महिला से कोर्ट मैरिज की तैयारी कर रहा था। इस बीच कथित आरोपी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह वारदात को अंजाम देने की बात करता नजर आ रहा है।
इस पूरे मामले से जुड़ा एक और वीडियो वायरल हुआ था। इसमें आरोपी हाथ में पिस्टल थामे हुए है जबकि उसके आसपास पुलिस भी मौजूद है। सबसे हैरानी की बात है कि, आरोपी ने आत्मसमर्पण से पहले जेब से बीड़ी निकाला और पुलिस के सामें ही कश भी लिया। इसके बाद उसने सरेंडर कर दिया। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।
मेरठ की घटना बेहद गंभीर और चिंताजनक है।
अवैध संबंध, परिवार का टूटना और फिर खुलेआम गोलियां चलाकर हत्या,यह किसी भी सभ्य समाज के लिए शर्मनाक है।
— Sagar Kumar “Sudarshan News” (@KumaarSaagar) February 26, 2026
Update –
यूपी – मेरठ में हत्यारोपी प्रदीप धीमान के दोनों हाथ में हथियार थे, उनका मुंह पुलिस की तरफ था। पुलिस ने बेहद समझदारी दिखाते हुए आरोपी से बातचीत की, उसको सरेंडर करने के लिए कन्वेंस किया। पुलिस के अफसर मौके पर पहुंचे, तब उसने सरेंडर किया। https://t.co/YIaIL2Mo46 pic.twitter.com/sVQkjYMdwS— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) February 26, 2026
#WATCH | Man lights ‘beedi’ before surrendering to cops after allegedly killing wife’s lover in Meerut.
Stay updated with all the stories that matter — download the Hindustan Times app pic.twitter.com/gAEJktvmBS
— Hindustan Times (@htTweets) February 26, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- शंकराचार्य का दावा : मैंने भी आशुतोष ब्रह्मचारी पर मुकदमा दर्ज कराया
- न्यूजीलैंड की निगाह सेमीफाइनल पर, स्पिनरों के सामने होगी इंग्लैंड की परीक्षा
- कर्नाटक: समर्थकों ने लगाये ‘अगले मुख्यमंत्री’ के नारे, मंत्री परमेश्वर ने खुद को अलग किया
- दक्षिण पूर्वी दिल्ली में ईडी की फर्जी छापेमारी के मामले में घरेलू सहायिका समेत दो गिरफ्तार
- भारत, उत्तर कोरिया नहीं; सत्ता खुद को राष्ट्र समझने लगे तो लोकतंत्र मर जाता है: राहुल

Facebook


