बलिया में नाबालिग किशोरी को अगवा कर उसके साथ बलात्कार; आरोपी गिरफ्तार

Ads

बलिया में नाबालिग किशोरी को अगवा कर उसके साथ बलात्कार; आरोपी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - July 28, 2023 / 05:07 PM IST,
    Updated On - July 28, 2023 / 05:07 PM IST

बलिया (उत्तर प्रदेश), 28 जुलाई (भाषा) जिले के गड़वार थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को अगवा कर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार गड़वार थाना क्षेत्र की रहने वाली 17 साल की किशोरी 12 जुलाई को लापता हो गयी। इस मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर 13 जुलाई को थाना क्षेत्र के ही नारायण पाली गांव निवासी धनु कुमार के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अगवा) व 504 (शांति भंग के इरादे से जानबूझकर उकसाना) में नामजद मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि किशोरी ने 26 जुलाई को वापस आने के बाद बताया कि धनु ने उसे अगवा कर उसके साथ बलात्कार किया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज मामले में भारतीय दंड संहिता की धाराएं 366 ( इच्छा के विरूद्ध विवाह के लिए अपहरण) व 376 (दुष्कर्म) व यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम जोड़ा है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) एस आनंद ने बताया कि पुलिस ने आरोपी धनु कुमार को थाना क्षेत्र के चांदपुर चट्टी से शुक्रवार को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया है।

भाषा सं आनन्द अर्पणा

अर्पणा