प्रतापगढ़ में पुलिस मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार

प्रतापगढ़ में पुलिस मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार

प्रतापगढ़ में पुलिस मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार
Modified Date: August 7, 2026 / 08:22 am IST
Published Date: August 7, 2026 8:22 am IST

प्रतापगढ़ (उप्र), सात अगस्त (भाषा) प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात पुलिस और विशेष अभियान समूह (एसओजी) की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान बदमाश गोविंद सिंह के पैर में गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके पास से एक अवैध तमंचा और चोरी किए गए आभूषण बरामद किए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार ने शुक्रवार को बताया कि आसपुर देवसरा थाने में दर्ज चोरी एवं लूट के मामले में वांछित आरोपी की तलाश में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार चौरसिया पुलिस दल के साथ मिलकर वाहनों की जांच कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध को रुकने का इशारा किया गया लेकिन उसने पुलिस दल पर गोली चला दी और भागने का प्रयास किया।

उन्होंने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोड़े गांव निवासी गोविंद सिंह के पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से .315 बोर का एक अवैध तमंचा, कारतूस और चोरी के आभूषण बरामद किए गए।

घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल भेजा गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं आनन्द सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में