बांग्लादेश में हुईं गलतियां भारत में नहीं होनी चाहिए, बटेंगे तो कटेंगे : मुख्यमंत्री आदित्यनाथ

बांग्लादेश में हुईं गलतियां भारत में नहीं होनी चाहिए, बटेंगे तो कटेंगे : मुख्यमंत्री आदित्यनाथ

बांग्लादेश में हुईं गलतियां भारत में नहीं होनी चाहिए, बटेंगे तो कटेंगे : मुख्यमंत्री आदित्यनाथ
Modified Date: August 26, 2024 / 04:34 pm IST
Published Date: August 26, 2024 4:34 pm IST

आगरा/लखनऊ, 26 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समृद्धि की पराकाष्ठा तक पहुंचने के लिए लोगों से एकजुट रहने की अपील करते हुए सोमवार को कहा कि बांग्लादेश में हुईं गलतियां भारत में नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने आगरा में एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता, राष्ट्र तभी मजबूत होगा, जब हम सब एकजुट रहेंगे। बंटेंगे तो कटेंगे।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘बांग्लादेश में देख रहे हैं न, वो गलतियां यहां नहीं होनी चाहिए। एक रहेंगे- नेक रहेंगे, सुरक्षित रहेंगे और समृद्धि की पराकाष्ठा तक पहुंचेंगे।’’

बांग्लादेश में, हाल में बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शन हुए हैं, जिस कारण प्रधानमंत्री पद से शेख हसीना को हटना पड़ा और देश छोड़ना पड़ गया। हालांकि, इसके बाद भी पड़ोसी देश में हिंसा की घटनाएं जारी रहीं, जिनमें हिंदू अल्पसंख्यक समुदाय पर लक्षित हमले किये गए।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने अपने भाषण का एक क्लिप ‘एक्स’ पर भी साझा किया।

उन्होंने आगरा में दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद कहा, ‘‘हमें विकसित भारत के संकल्प को साकार करना है।’’

राठौर एक राजपूत सरदार थे, जिन्हें 17वीं शताब्दी में मारवाड़ पर मुगलों के कब्जे की कोशिशों के खिलाफ प्रतिरोध का नेतृत्व करने के लिए जाना जाता है।

भाषा

आनंद

सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में