मर गई मां की ममता और पिता का प्यार, 11 साल की बेटी को नहर में फेंका, सामने आई ये बड़ी वजह

मर गई मां की ममता और पिता का प्यार, 11 साल की बेटी को नहर में फेंकाः Mother and father throw 11 year old daughter in canal

मर गई मां की ममता और पिता का प्यार, 11 साल की बेटी को नहर में फेंका, सामने आई ये बड़ी वजह

Husband Kills Wife

Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: September 4, 2022 9:55 pm IST

मेरठ : Mother and father throw 11 year मेरठ जिले में अपनी 11 वर्षीय बेटी के चरित्र पर शक होने के कारण उसे नहर में फेंकने के आरोप में एक दंपति को गिरफ्तार किया गया है। बच्ची को अभी तक बरामद नहीं किया जा सका है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) केशव कुमार ने रविवार शाम ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने गंगानगर निवासी बबलू और उसकी पत्नी रूबी को गिरफ्तार कर लिया है।

Read more : Asia Cup 2022 : IND vs PAK Live Updates : रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से हराया, आखिरी ओवर में आया परिणाम

Mother and father throw 11 year  कुमार के अनुसार, पुलिस दंपति को उस स्थान पर लेकर गई, जहां से उन्होंने बेटी को धक्का देने की बात स्वीकारी है। उन्होंने बताया कि बच्ची की तलाश रविवार सुबह से जारी है, लेकिन अभी तक वह नहीं मिल सकी है। बच्ची पांचवीं कक्षा में पढ़ती थीं। पुलिस के अनुसार, बच्ची को नहर में फेंके जाने की वजह पूछने पर दंपति ने बताया कि उनकी बेटी ‘‘लड़कों से बात करती थी और आपत्तिजनक इशारे’’ करती थी, इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया।

Read more : Asia Cup 2022 : IND vs PAK Live Updates : धड़कनें बढ़ाने वाला मैच, अर्शदीप ने लिया विकेट, PAK को 2 बॉल में चाहिए 2 रन

इस बीच, गंगानगर थाना पुलिस ने बताया कि बबलू मेरठ में ही एक दोपहिया कंपनी में काम करता है। पुलिस ने बताया कि पहले बबलू ने अपनी बेटी के लापता होने का मामला दर्ज कराया था और कहा था कि वह एक सितंबर की शाम रूबी को दवा दिलाने के लिए घर से निकला और उसकी बेटी भी साथ जाने की जिद करने लगी। पुलिस के अनुसार, बबलू और रूबी ने कहा कि वे अपनी बेटी को मोटरसाइकिल पर बैठाकर करीब एक किलोमीटर दूर बर्गर की एक दुकान पर लेकर गए और बर्गर दिलाने के बाद उन्होंने उसे वहीं से घर वापस भेज दिया, लेकिन जब वह घर नहीं पहुंची, तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

Read more : Asia Cup 2022 : IND vs PAK Live Updates : भुवी के बाद अब हार्दिक ने गेम में की वापसी, चटकाया रिजवान का विकेट

पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करते हुए बच्ची की तलाश शुरू की। जांच में सतर्कता दल को भी लगाया गया था। सतर्कता दल शनिवार रात बबलू के घर पहुंचा और उसने दंपति को थाने लाकर सख्ती से पूछताछ की, जिसके बाद दोनों ने सच बता दिया। बबलू और रूबी ने कहा कि उनकी बेटी की संगत गलत थी, इसलिए जब वह नहीं मानी तो उन्होंने उसे नहर में धक्का दे दिया।

 


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।