बांदा (उप्र), 18 फरवरी (भाषा) चित्रकूट जिले के भरतकूप थाना क्षेत्र के भैंसौधा गांव के नजदीक बुधवार को ट्रैक्टर से गिरकर एक महिला और उसकी दो साल की बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
भरतकूप थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार को भैंसौधा गांव के नजदीक गति अवरोधक (ब्रेकर) की वजह से उछलने पर ट्रैक्टर में सवार महिला शबाना (30) और उसकी दो साल की बेटी सोफिया उर्फ सना नीचे गिर गईं और पहिया के नीचे दबने से दोनों की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि महिला अपनी बेटी के साथ ट्रैक्टर में बैठकर अपने मायके जा रही थी, तभी यह हादसा हो गया।
सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर को जब्त किया गया है।
भाषा सं जफर शफीक
शफीक