ललितपुर में महिला और उसके दो बच्चों की ट्रेन से कटकर मौत

Ads

ललितपुर में महिला और उसके दो बच्चों की ट्रेन से कटकर मौत

  •  
  • Publish Date - July 27, 2026 / 01:50 PM IST,
    Updated On - July 27, 2026 / 01:50 PM IST

बांदा (उप्र), 27 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के जाखलौन थाना क्षेत्र में धौर्रा रेलवे स्टेशन के नजदीक सोमवार को एक महिला और उसके दो बच्चों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ललितपुर सदर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अजय कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे जाखलौन थाना क्षेत्र के धौर्रा रेलवे स्टेशन के नजदीक एक महिला और उसकी बेटी व बेटे की अज्ञात ट्रेन से कटकर मौत हो गई है, जिनकी पहचान दीपा यादव (35), उसकी बेटी शिवांगी (पांच) और बेटे कृष (दो) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

सीओ ने बताया कि महिला अपने तीन बच्चों और अपने पति विक्की यादव के साथ मायके धौर्रा गांव में रह रही थी। उसका पति शराब पीने का आदी है। अभी यह तय नहीं हो पाया कि महिला ने बच्चों के साथ ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है या यह हादसा है।

पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।

भाषा सं आनन्द रंजन

रंजन