उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक घर में मां-बेटे के खून से लथपथ शव मिले

Ads

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक घर में मां-बेटे के खून से लथपथ शव मिले

  •  
  • Publish Date - March 16, 2026 / 05:24 PM IST,
    Updated On - March 16, 2026 / 05:24 PM IST

प्रतापगढ़ (उप्र) 16 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक महिला और उसके बेटे के शव मिले हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने सोमवार को बताया कि पारा हमीदपुर गांव में स्थित एक मकान में खून से लथपथ दो लोगों के शव मिले हैं, जिनकी रविवार को धारदार हथियार से हत्या की गई थी।

उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान शिवपत्ति मौर्य (40 ) और अयान (12) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि पति दिनेश कामकाज के सिलसिले में बाहर रहता है, सोमवार सुबह एक व्यक्ति ने शवों को देखने के बाद गांववालों को सूचित किया।

ग्रामीणों की ओर से सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर साक्ष्य इकट्ठे किए।

पुलिस ने बताया कि दोनों के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैँ।

भाषा सं जफर जोहेब

जोहेब

शीर्ष 5 समाचार