MP Iqra Hasan Statement: ‘जनता बदलाव का मन बना चुकी है, तख्त पर बैठे लोगों का दौर अब ढलने वाला है’, सपा की इस सांसद ने सरकार पर साधा निशाना

Ads

MP Iqra Hasan Statement: इकरा हसन ने दादरी में आयोजित एक विशाल रैली के दौरान सत्ता पक्ष पर जमकर हमला बोला।

  •  
  • Publish Date - March 29, 2026 / 06:34 PM IST,
    Updated On - March 29, 2026 / 06:34 PM IST

MP Iqra Hasan Statement/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • इकरा हसन ने दादरी में आयोजित एक विशाल रैली के दौरान सत्ता पक्ष पर जमकर हमला बोला।
  • इकरा हसन ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है।
  • इकरा के इस बयान के बाद क्षेत्रीय राजनीति में सरगर्मी तेज हो गई है।

MP Iqra Hasan Statement: दादरी: समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए जानी जाती है। इकरा हसन ने दादरी में आयोजित एक विशाल रैली के दौरान सत्ता पक्ष पर जमकर हमला बोला। रैली में इकरा हसन ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है और “तख्त पर बैठे लोगों का दौर अब ढलने वाला है।” (MP Iqra Hasan Statement) इकरा के इस बयान के बाद क्षेत्रीय राजनीति में सरगर्मी तेज हो गई है।

सत्ता के अहंकार पर इकरा ने किया सीधा प्रहार

सांसद इकरा हसन ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, ”लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत जनता होती है, लेकिन मौजूदा सरकार के नुमाइंदे अहंकार में डूबे हुए हैं। उन्होंने शायराना और तीखे अंदाज में तंज कसते हुए कहा कि कोई भी दौर हमेशा के लिए नहीं रहता और अब सत्ता परिवर्तन की आहट सुनाई देने लगी है।”

इकरा ने उठाया किसानों और युवाओं की मौत

इकरा ने रैली के दौरान किसानों और बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया। सांसद इकरा ने कहा कि, दादरी और आसपास के इलाकों के किसान अपनी जमीनों और अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी सुनने के बजाय उन्हें दबाने का काम कर रही है। युवाओं के रोजगार पर बात करते हुए (MP Iqra Hasan Statement)  उन्होंने कहा कि डिग्री हाथ में लेकर दर-दर भटकता नौजवान ही इस बार तख्त पलटने का काम करेगा।”

राजनीति में बढ़ रहा इकरा का कद

दादरी की इस रैली में जिस तरह से भीड़ जुटी और इकरा हसन का स्वागत हुआ, उसने यह साफ कर दिया है कि वे केवल कैराना तक सीमित नहीं हैं, (MP Iqra Hasan Statement)  बल्कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विपक्षी राजनीति का एक बड़ा चेहरा बनकर उभर रही हैं। मंच पर मौजूद अन्य विपक्षी नेताओं ने भी इकरा के सुर में सुर मिलाते हुए एकजुटता का संदेश दिया।

इन्हे भी पढ़ें:-