UP Crime News/Image Credit: IBC24 File
UP Crime News: प्रयागराज: उत्तर प्रदेश जिले के प्रयागराज जिले के एक गांव में मंगलवार सुबह एक परिवार के तीन सदस्यों की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस उपायुक्त (यमुना नगर) विवेक चंद्र यादव ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों के सिरों पर चोट के निशान हैं। (UP Crime News) उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान श्याम लाल (65), अमरावती (60) और इंद्रावती (60) के रूप में हुई है।
UP Crime News: डीसीपी ने कहा कि मृतकों के परिजन ने उनके गांव के निवासी हिमांशु यादव (22) पर हत्या का आरोप लगाया है, (UP Crime News) जिसके बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डीसीपी ने बताया कि तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम गठित की गई हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-