मुजफ्फरनगर : सीएनजी बस में आग लगी, 40 यात्री बाल-बाल बचे

Ads

मुजफ्फरनगर : सीएनजी बस में आग लगी, 40 यात्री बाल-बाल बचे

  •  
  • Publish Date - July 16, 2026 / 08:22 PM IST,
    Updated On - July 16, 2026 / 08:22 PM IST

मुजफ्फरनगर, 16 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में बृहस्पतिवार को दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर मेरठ जा रही एक सीएनजी बस में आग लग गई। हालांकि, चालक की सूजबूझ की वजह से इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनुराग कुमार ने बताया कि मुजफ्फरनगर से मेरठ जा रही बस जब मंसूरपुर थाना क्षेत्र पहुंची, तो उसमें से अचानक धुआं निकलने लगा, जिसके बाद चालक ने फौरन सभी यात्रियों से नीचे उतरने के लिए कहा।

कुमार के मुताबिक, यात्रियों के नीचे उतरने के कुछ ही देर बाद बस में आग लग गई और वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग के कर्मचारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

कुमार के अनुसार, आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

भाषा

सं. सलीम पारुल

पारुल