मुजफ्फरनगरः पुलिस ने दो शव बरामद किेए

मुजफ्फरनगरः पुलिस ने दो शव बरामद किेए

मुजफ्फरनगरः पुलिस ने दो शव बरामद किेए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: October 13, 2021 8:54 pm IST

मुजफ्फरनगर, 13 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में बुधवार को पुलिस ने दो शव बरामद किए जिन पर गोली मारने से बने जख्म भी मिले हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक विनय कुमार गौतम ने बताया कि मृतकों की पहचान पारस(22) और दीपक (23) के रूप में की गयी है । उन्होंने बताया कि दोनों मंगलवार को शाकंभरी देवी मंदिर गये थे लेकिन वे घर नहीं लौटे ।

पुलिस ने बताया कि उनके शव बुधवार को एक खेत से बरामद किए गए । उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

भाषा रंजन पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में