मुजफ्फरनगरः पुलिस ने अंतिम संस्कार से पूर्व लड़की के शव को कब्जे में लिया
मुजफ्फरनगरः पुलिस ने अंतिम संस्कार से पूर्व लड़की के शव को कब्जे में लिया
मुजफ्फरनगर, दो मार्च (भाषा) मुजफ्फरनगर पुलिस ने बुधवार को एक लड़की के शव को अंतिम संस्कार से कुछ पहले, यह पता लगते ही अपने कब्जे में ले लिया कि वह अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई थी।
पुलिस ने बताया कि जिले के चरथावल थाना क्षेत्र के चोकड़ा गांव में 11वीं कक्षा की 19 वर्षीय छात्रा अपने घर में फंदे से लटकी मिली थी।
एक अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम जब उसके घर पहुंची तो परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि उसने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
अधिकारी ने कहा कि उसके परिवार के सदस्य हालांकि यह नहीं बता सके कि लड़की ने आत्महत्या क्यों की, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने कहा कि लड़की की मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल सकता है। इस बीच, वह मामले की प्रारंभिक जांच कर रही है।
भाषा जोहेब पवनेश
पवनेश

Facebook


