UP Road Accident News: सेना के जवान की हुई मौत, सड़क पर मची चीख-पुकार, नायब सूबेदार की हालत देख डॉक्टरों ने भी पकड़ लिया माथा

Ads

UP Road Accident News: उत्तर प्रदेश में झांसी जिले के बबीना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। सड़क हादसे में 1 सैनिक की मौत हो गई है।

  •  
  • Publish Date - March 9, 2026 / 08:31 PM IST,
    Updated On - March 9, 2026 / 08:36 PM IST

UP Road Accident News/Image Credit: IBC24.in File Photo

HIGHLIGHTS
  • उत्तर प्रदेश में झांसी जिले के बबीना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ।
  • हादसे में सेना के वाहन और मुर्गियों से भरे एक पिकअप वाहन के बीच हुई टक्कर।
  • इस भीषण सड़क हादसे में 1 सैनिक की मौत हो गई है।

UP Road Accident News: झांसी: उत्तर प्रदेश में झांसी जिले के बबीना क्षेत्र में ललितपुर रोड पर सोमवार सुबह सेना के वाहन और मुर्गियों से भरे एक पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने की टक्कर में 46 वर्षीय नायब सूबेदार की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। (UP Road Accident News) बबीना थाने के प्रभारी विनय कुमार साहू के मुताबिक यह हादसा सोमवार सुबह करीब छह बजे हुआ।

कैसे हुआ हादसा?

उन्होंने बताया कि 219 एमईडी डिवीजन के सैन्य वाहन चालक प्रदीप सिंह राणा ने बबीना थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि, आज सुबह जब वह अपने सैन्य वाहन से डिवीजन की ओर जा रहे थे, तभी खेलर गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहा तेज रफ्तार एक पिकअप वाहन ने उनके सैन्य वाहन को जोरदार टक्कर मार दी, (UP Road Accident News)  जिसके कारण दूसरे चालक नायब सूबेदार हरकेश यादव (46) गंभीर रूप से घायल हो गए।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया मृतक का शव

UP Road Accident News: हरकेश को तुरंत सेना के अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। (UP Road Accident News)  थाना प्रभारी साहू ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पिकअप वाहन चालक रवींद्र को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पिकअप वाहन चालक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

इन्हे भी पढ़ें:-