नाबालिग लड़की की खेत में मिली निर्वस्त्र लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आंशका, कांग्रेस ने पुलिस पर लगाए ये आरोप

नाबालिग लड़की की खेत में मिली निर्वस्त्र लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आंशकाः naked body of minor girl found in the field

नाबालिग लड़की की खेत में मिली निर्वस्त्र लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आंशका, कांग्रेस ने पुलिस पर लगाए ये आरोप

passes away,producer krishan dev shorey passes away,krishan dev shorey passed away,ranvir shorey father kd shorey passed away,ranvir shorey father k d shorey passed away,krishnam raju passes away,passed away,live krishnam raju passes away live updates,rishi nitya pragya passed away,kd shorey passed away,ranbir shorey father passed away,ranvir shorey father passed away,rip passend away faournal,acter ranvir shorey father has passed away

Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: October 3, 2022 10:10 pm IST

औरैया : औरैया जिले में दिबियापुर थानाक्षेत्र के एक गांव में सोमवार को बाजरे के खेत में 17 वर्षीय एक किशोरी का निर्वस्त्र शव पाया गया। किशोरी के परिजनों ने दुष्‍कर्म के बाद हत्‍या का आरोप लगाया है। इस बीच, कांग्रेस ने पुलिस पर शव को आनन-फानन में लेकर भागने का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस अधीक्षक ने इसका खंडन किया है।

Read more : रामलीला मंच पर लगी भीषण आग, जलकर खाक हुआ पंडाल, बाल-बाल बचे कलाकार

घटना की सूचना मिलने के बाद औरैया की पुलिस अधीक्षक (एसपी) चारू निगम फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और मामले की जांच के लिए एसओजी और सर्विलांस के साथ पुलिस की 10 टीमों को लगाया है। परिजनों के मुताबिक 17 वर्षीय किशोरी सुबह शौच के लिए खेतों की ओर गई थी और काफी देर बाद भी जब वह घर नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू की गयी और तब बाजरे के खेत में उसका शव पाया गया। एसपी निगम ने बताया कि घटना की जांच के लिए एसओजी एवं सर्विलांस टीम के साथ पुलिस की 10 टीमें लगाई गई हैं तथा थाने की टीम अलग से जुटी है। उन्होंने कहा कि वीडियोग्राफी के साथ मृतका का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उनके अनुसार जांच और पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आगे कार्यवाही की जाएगी।

Read more : सिस्टम के आगे हार गया बेबस पिता.. बेटे की मौत के बाद नहीं मिला शव वाहन तो गोद में उठाया शव और.. 

इस मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव फैल गया है। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक (कानपुर परिक्षेत्र) प्रशांत कुमार, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक समेत कई अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। श्वान दस्ते की टीम से साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस के अनुसारही परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना देते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने का आश्वासन भी प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा दिया गया। कांग्रेस ने शव ले जाते हुए पुलिसकर्मियों और पीछे चल रही एक महिला का वीडियो साझा करते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया ” उत्तर प्रदेश के औरैया में 17 साल की एक लड़की का निर्वस्त्र शव खेत में मिला। पुलिस पहुंची और शव को आनन-फानन में लेकर भागने लगी। बदहाल परिवार पीछे दौड़ रहा है। महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में प्रदेश नंबर एक है। लेकिन कोई जंगलराज नहीं कहेगा।”

Read more : रामलीला मंच पर लगी भीषण आग, जलकर खाक हुआ पंडाल, बाल-बाल बचे कलाकार

शव को पुलिस के द्वारा जबरन खींच कर ले जाने के आरोपों का एसपी चारू निगम ने खंडन करते हुए बताया है कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची और उसने विधिक कार्यवाही करते हुए परिजनों को समझा-बुझाकर शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही के लिए भेजा और किसी भी तरह से पुलिस द्वारा शव को जबरन नहीं लिया गया है।

 


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।