स्कूल बस एवं ट्रक की टक्कर में आठ छात्राएं समेत कुल नौ लोग घायल

Ads

स्कूल बस एवं ट्रक की टक्कर में आठ छात्राएं समेत कुल नौ लोग घायल

  •  
  • Publish Date - September 21, 2023 / 08:45 PM IST,
    Updated On - September 21, 2023 / 08:45 PM IST

बलिया (उप्र) 21 सितम्बर (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक कॉलेज बंद होने के बाद छात्राओं को घर छोड़ने जा रही बस और ट्रक की टक्कर हो गयी जिससे इस घटना में आठ छात्राएं सहित कुल नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इस हादसे में दो छात्राओं समेत तीन लोगों को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में स्थित कालेज बंद होने के बाद छात्राएं बस से अपने-अपने घर जा रही थीं कि इसी दौरान सिकंदरपुर कस्बे के नगरा मोड़ के निकट सामने से आ रहे एक ट्रक ने बस में टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक नवरतनपुर बाजार में ट्रक छोड़ कर फरार हो गया । पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

स्कूल बस में लगभग बीस से अधिक छात्राएं सवार थी । सभी छात्राएं स्नातक कक्षा की हैं।

भाषा सं जफर रंजन

रंजन