भदोही में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक युवक की मौत, चार अन्य घायल

भदोही में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक युवक की मौत, चार अन्य घायल

भदोही में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक युवक की मौत, चार अन्य घायल
Modified Date: August 30, 2025 / 11:16 am IST
Published Date: August 30, 2025 11:16 am IST

भदोही (उप्र), 30 अगस्त (भाषा) भदोही जिले में तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भीषण टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार देर रात शहर कोतवाली क्षेत्र के नेवादा पुलिया के पास हुई।

कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि जलालपुर मोहल्ला निवासी अजय सरोज (35) अपने साथियों सचिन सरोज और संदीप के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर सुरयावा से घर लौट रहा था। सुरयावा निवासी शमशाद अपने साथी अर्जुन गौड़ के साथ मोटरसाइकिल से मेले से लौट रहा था।

उन्होंने बताया कि दोनों मोटरसाइकिल तेज रफ्तार में थीं और किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था।

पांडेय ने बताया कि नेवादा पुलिया के पास दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई और हादसे में अजय सरोज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य चारों युवकों को सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

उन्होंने बताया कि घायलों को तत्काल महाराजा बलवंत सिंह सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है।

भाषा सं राजेंद्र सिम्मी खारी

खारी


लेखक के बारे में