आगरा मेट्रो में चार दिन में एक लाख से अधिक यात्रियों ने सफर किया
आगरा मेट्रो में चार दिन में एक लाख से अधिक यात्रियों ने सफर किया
आगरा, 11 मार्च (भाषा) आगरा मेट्रो के आम लोगों के लिए शुरू होने के बाद चार दिन में एक लाख से अधिक यात्रियों ने इसमें सफर किया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल निगम के उप महाप्रबंधक (जनसंपर्क) पंचानन मिश्रा ने कहा, ‘‘ चार दिन में 1,22,000 से अधिक यात्री आगरा मेट्रो में सफर कर चुके हैं। एक दिन में सर्वाधिक 39,616 यात्रियों ने रविवार को सफर किया।’’
उन्होंने बताया कि मेट्रोकर्मियों को स्टेशन या ट्रेन में 12 बैग मिले, जिन्हें यात्री सफर के दौरान भूल गये थे। सभी को उनके मालिक को वापस लौटा दिया गया।
भाषा सं खारी
खारी

Facebook


