‘बताने के बाद भी हमें क्यों नहीं दिया वोट’.. पार्टी कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं से की मारपीट, 10 से ज्यादा लोग घायल
'बताने के बाद भी हमें क्यों नहीं दिया वोट'.. पार्टी कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं से की मारपीटः Party workers beat up voters for not voting
मथुरा : beat up voters for not voting जिले में मगोर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ लोगों ने विधानसभा चुनाव में अपनी पसंदीदा पार्टी के प्रत्याशी को वोट न देने पर अनुसूचित जाति के लोगों को कथित तौर पर पीटा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में हथियार लिए हुए कुछ लोग पथराव करते और दूसरों को धमकाते नजर आ रहे हैं।
Read more : इंडियन नेवी में निकली बंपर वैकेंसी, बिना परीक्षा होगी भर्ती, जानें पूरी डिटेल
beat up voters for not voting उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया चल रही है और मथुरा जनपद में पहले चरण के तहत दस फरवरी को मतदान हुआ था। बताया जाता है कि आरोपियों ने रविवार की शाम को यह कहते हुए कुछ लोगों को पीटा कि उनके कहने के बावजूद उनके प्रत्याशी को वोट क्यों नहीं दिया गया । इस घटना में दस लोग घायल हुए हैं जो अनुसूचित जाति के बताए जाते हैं। घायलों के नाम जगराम, बॉबी, राहुल, गोविंदा, पन्ना, विक्रम, मोहित, कुसुम, सोनिया, रेखा बताए जाते हैं।
Read more : उत्तराखंड हादसा: प्रधानमंत्री मोदी ने मृतकों के परिजन को 2-2 लाख देने का किया ऐलान, 14 लोगों की गई है जान
गोवर्धन के पुलिस उपाधीक्षक गौरव कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर घायलों को मेडिकल परीक्षण एवं इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है तथा जांच की जा रही है। पीड़ितों का आरोप है कि मगोर्रा थाने में उनकी बात नहीं सुनी गई। बाद में अधिकारियों के हस्तक्षेप करने पर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बारे में पुलिस उपाधीक्षक त्रिपाठी ने कहा कि आरोप की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। घायलों में से एक, बॉबी का आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें पीटा और जातिसूचक शब्द भी कहे।

Facebook


