Pilibhit Love Affair Murder Case: मिलने बुलाया फिर…शादीशुदा महिला ने प्रेमी को दी खौफनाक मौत, प्राइवेट मोमेंट का वीडियो वायरल करने की देता था धमकी, पढ़िए सनसनीखेज खुलासा

Pilibhit Love Affair Murder Case: मिलने बुलाया फिर...शादीशुदा महिला ने प्रेमी को दी खौफनाक मौत, प्राइवेट मोमेंट का वीडियो वायरल करने की देता था धमकी, पढ़िए सनसनीखेज खुलासा

Pilibhit Love Affair Murder Case: मिलने बुलाया फिर…शादीशुदा महिला ने प्रेमी को दी खौफनाक मौत, प्राइवेट मोमेंट का वीडियो वायरल करने की देता था धमकी, पढ़िए सनसनीखेज खुलासा

Pilibhit Love Affair Murder Case: मिलने बुलाया फिर...शादीशुदा महिला ने प्रेमी को दी खौफनाक मौत, प्राइवेट मोमेंट का वीडियो वायरल करने की देता था धमकी, पढ़िए सनसनीखेज खुलासा /image: Social Media

Modified Date: August 19, 2026 / 12:42 pm IST
Published Date: August 19, 2026 12:40 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ट्रक चालक बलविंदर की हत्या के आरोप में महिला अमनदीप कौर गिरफ्तार किया गया है
  • रॉड से हमला करने के बाद ट्रक और शव पर डीजल डालकर आग लगा दी
  • आरोपी की निशानदेही पर रॉड और प्लास्टिक की कैन बरामद की गई

पीलीभीत: Pilibhit Love Affair Murder Case उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में पिछले माह ट्रक चालक की हत्या कर उसके वाहन में आग लगाने के आरोप में पुलिस ने 40 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि अमनदीप कौर नाम की एक शादीशुदा महिला ने प्रेमी बलविंदर से पीछा छुड़ाने और उसके ब्लैकमेलिंग से बचने के लिए उसे, उसी के ट्रक में, ट्रक समेत जलाकर मार डाला. पहले रॉड से सर पर मारा और फिर केबिन में डीजल उड़ेल कर आग लगा दी.

भाई ने दर्ज कराई थी FIR (Balwinder Murder Case)

पुलिस ने भी पहले बलविंदर की मौत को हादसा ही माना. बलविंदर के भाई गुरमीत सिंह इससे संतुष्ट नहीं थे. उन्होंने कुछ अज्ञात लोगों से अपने भाई के झगड़े और हत्या की आशंका के आधार पर FIR दर्ज कराई. लेकिन जिन लोगों से झगड़े की बात कही गई, उनकी लोकेशन घटनास्थल पर नहीं थी ही नहीं. पर जांच के दौरान सर्विलांस टीम को बलविंदर का एक और फोन नंबर मिला. उस नंबर से बलविंदर की अमनदीप कौर से कई दफा लंबी बातचीत हुई थी. उसकी लोकेशन भी घटनास्थल पर मिल गई.

तीन साल से थे प्रेम संबंध, इस बात की देता था धमकी (Pilibhit Murder Case)

Pilibhit Love Affair Murder Case इसी आधार पर अमनदीप कौर को उसके ससुराल उत्तराखंड के रुद्रपुर से पूरनपुर लाया गया. तब उसने स्वीकारा कि तीन साल से बलविंदर से प्रेम संबंध थे. अब वैवाहिक जीवन में दरार आने का डर सताया तो दूरी बनाने लगी. तब बलविंदर ने अमनदीप को धमकी दी की, वो उसकी फोटो और वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर देगा.

रॉड से हमला कर ट्रक में लगाईं आग (Truck Driver Murder)

जिस दिन बलविंदर की हत्या हुई, उस दिन उसने अमनदीप को फोन कर रास्ते में मिलने बुलाया. पूरनपुर में खड़े ट्रक के केबिन में उसे धमकाने लगा. तब अमनदीप ने ट्रक में ही पड़े रॉड से उसके सर पर हमला किया और केबिन में रखी डीजल की केन उड़ेलकर आग लगा दी, ताकि लगे कि कोई हादसा हुआ हो. खाली केन व लोहे की रॉड दूर खेत में फेंक वो वापस रुद्रपुर चली गई.

पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने बताया कि आरोपी अमनदीप कौर को गोमती गुरुद्वारा के पास से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा, महिला पिछले दो-तीन वर्षों से बलविंदर के साथ संबंध में थी और इसे खत्म करना चाहती थी। आरोप है कि बलविंदर उसकी अंतरंग तस्वीरें और वीडियो परिवार को दिखाने तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देता था।

लोहे की रॉड और प्लास्टिक की कैन बरामद (Pilibhit Truck Fire Case)

Pilibhit Love Affair Murder Case पुलिस के अनुसार, अमनदीप ने नहर के पास ट्रक में लोहे की रॉड से बलविंदर पर हमला किया जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस अधीक्षक ने कहा, इसके बाद उसने इस मामले को दुर्घटना का रूप देने और साक्ष्य मिटाने के लिए ट्रक और शव पर डीजल छिड़ककर आग लगा दी. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर लोहे की रॉड और प्लास्टिक की कैन बरामद की है. बलविंदर के भाई की शिकायत पर 24 जुलाई को मामला दर्ज किया गया था. आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है.

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.