pratapgarh news/ image source: ibc24
प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ के मांधाता थाना क्षेत्र के अकोडिया गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बारात समारोह के दौरान युवती का तमंचे के साथ डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो में युवती अपने हाथ में तमंचा लहराते हुए फिल्मी गाने पर डांस करती नजर आ रही है। इस दौरान वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए और कई लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार यह बारात प्रयागराज के फूलपुर क्षेत्र से आई थी, जिसमें शादी समारोह के दौरान यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि युवती ने खुलेआम तमंचा लहराते हुए “रिवॉल्वर रानी” स्टाइल में डांस किया, जिसे देखकर बाराती और ग्रामीण दोनों स्तब्ध रह गए। “तमंचे पे डिस्को” जैसे अंदाज में किए गए इस डांस ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है और वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया है। मांधाता पुलिस ने इस पूरे प्रकरण का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवती के पास तमंचा कहां से आया और क्या यह असली हथियार था या फिर किसी तरह की लापरवाही या प्रदर्शन का हिस्सा था। फिलहाल पुलिस वीडियो की सत्यता और संबंधित लोगों की पहचान करने में लगी हुई है।
गोयल का उद्योग जगत से आयात घटाने, घरेलू विनिर्माण बढ़ाने का आह्वान
इबोला संकट: कांगो के स्वास्थ्य मंत्री ने इतूरी में तीन उपचार केंद्र खोलने की घोषणा की
लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर स्टील के बक्से से महिला का सिर-कटा शव बरामद
लखनऊ में लोहिया संस्थान में बनेगा 1010 बेड का अत्याधुनिक इमरजेंसी सेंटर, 855 करोड़ की मंजूरी
होटल क्षेत्र में जनवरी-मार्च तिमाही में निवेश 58 प्रतिशत बढ़कर 18.5 करोड़ डॉलर: जेएलएल
उप्र में पंचायत चुनाव के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन के प्रस्ताव को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी