Couple Commits Suicide News: इस हाल में मिले लापता नाबालिग प्रेमी और प्रेमिका, देखकर हर कोई हुआ हैरान, इलाके में फैली सनसनी
Couple Commits Suicide News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में दो नाबालिग कथित प्रेमी-प्रेमिका के शव एक पेड़ से लटके मिले।
Couple Commits Suicide News/image: IBC24 file
- हरदोई जिले में दो नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका के शव एक पेड़ से लटके मिले।
- दोनों नाबालिग गुरूवार से लापता थे।
- पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Couple Commits Suicide News: हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में दो नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका के शव एक पेड़ से लटके मिले। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना गुरूवार शाम अतरौली थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव में हुई, जहां लगभग 16 वर्ष की आयु के एक लड़के और लड़की के शव एक ही पेड़ से लटके हुए मिले।
गुरूवार से लापता थे दोनों
Couple Commits Suicide News: पुलिस के अनुसार, दोनों गुरुवार शाम से गांव से लापता थे, जिसके बाद उनके परिजन ने तलाश शुरू की। तलाश के दौरान, उनके परिजनों ने ‘इंस्टाग्राम’ पर पोस्ट किया गया स्टेटस देखा, जिसमें लिखा था, ‘मैं मर गया हूं, आकर देख लो।’ संदेश देखकर घबराए परिजन और ग्रामीणों ने तलाश तेज कर दी और दोनों को गांव के पास एक पेड़ से लटका हुआ देखा। अपर पुलिस अधीक्षक सुबोध गौतम ने बताया कि पुलिस उन परिस्थितियों की जांच कर रही है जिनके कारण दोनों नाबालिगों ने यह खौफनाक कदम उठाया।
इन्हें भी पढ़ें:-
- All School Close in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में छुट्टी का आदेश.. बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी, CM साय ने किया ऐलान
- All School Closed in Ranchi: राजधानी के स्कूलों में कल शनिवार को रहेगी छुट्टी.. देर शाम जारी हुआ कलेक्टर दफ्तर का आदेश, आप भी पढ़ें
- Dhar News: गणेश विसर्जन के दौरान हुआ हादसा, डूबने से हुई इतने नाबालिगों की मौत, इलाके में पसरा मातम

Facebook


