प्रो. अरुण मोहन शेरी आईआईएम शिलांग के निदेशक नियुक्त

Ads

प्रो. अरुण मोहन शेरी आईआईएम शिलांग के निदेशक नियुक्त

  •  
  • Publish Date - July 3, 2026 / 11:39 PM IST,
    Updated On - July 3, 2026 / 11:39 PM IST

लखनऊ, तीन जुलाई (भाषा) भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) लखनऊ के संस्थापक निदेशक प्रोफेसर अरुण मोहन शेरी को भारतीय प्रबन्धन संस्थान (आईआईएम) शिलांग का निदेशक नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल पांच साल का होगा।

यह नियुक्ति भारत की राष्ट्रपति ने भारतीय प्रबंधन संस्थानों (आईआईएम) की विजिटर के रूप में अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए की है।

शेरी 2019 से आईआईआईटी, लखनऊ का नेतृत्व कर रहे हैं और अब देश के प्रमुख प्रबंधन संस्थानों में से एक आईआईएम शिलांग की कमान संभालेंगे।

तीन दशकों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिक्षाविद शेरी को

आईआईआईटी लखनऊ को तेज़ी से आगे बढ़ने वाले संस्थान में बदलने का श्रेय दिया जाता है। उन्होंने संस्थान में शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान, नवाचार, स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने और उद्योग साथ सहयोग पर ध्यान केंद्रित किया।

एमएससी में गोल्ड मेडलिस्ट शेरी ने आईआईटी खड़गपुर से कंप्यूटर साइंस में एमटेक किया और बाद में पीएचडी की डिग्री हासिल की। उन्हें उच्च शिक्षा और संस्थान निर्माण में उनके योगदान के लिए कई सम्मान मिले हैं। उन्होंने कंप्यूटर साइंस, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के क्षेत्र में कई रिसर्च पब्लिकेशन लिखे हैं।

भाषा मनीष आनन्द अमित

अमित

शीर्ष 5 समाचार