शह मात The Big Debate: कांग्रेस में कलह भारी, निशाने पर ‘पटवारी’, राकेश यादव ने पीसीसी चीफ पर लगाए गंभीर आरोप, क्या बिखरती कांग्रेस से भाजपा को मिलेगी राहत?

Ads

MP Congress Dispute News: कांग्रेस चली थी- बीजेपी सरकार को घेरने, लेकिन पार्टी के अंदर ऐसी कलह मची कि- अब आए दिन कांग्रेस की फ़जीहत हो रही है।

  •  
  • Publish Date - July 3, 2026 / 11:38 PM IST,
    Updated On - July 3, 2026 / 11:40 PM IST

MP Congress Dispute News/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • कांग्रेस के पूर्व महासचिव राकेश सिंह यादव ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया।
  • राकेश ने इस्तीफा दिया और उधर इंदौर कांग्रेस ने 2 जुलाई की डेट में निष्कासन वाला लेटर भी जारी कर दिया।
  • राकेश यादव ने इस्तीफा देने के साथ-साथ जीतू पटवारी पर आरोपों की झड़ी लगा दी।

MP Congress Dispute News: भोपाल: मर्ज बढ़ता गया, ज्यूँ ज्यूँ दवा की.. किसी शेर की ये लाइनें बीते कुछ समय से एमपी कांग्रेस पर बहुत मौजूं है। यूं तो कांग्रेस चली थी- बीजेपी सरकार को घेरने, लेकिन पार्टी के अंदर ऐसी कलह मची कि- अब आए दिन कांग्रेस की फ़जीहत हो रही है।

कांग्रेस के पूर्व महासचिव राकेश सिंह यादव ने जीतू पटवारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया। इधर राकेश ने इस्तीफा दिया और उधर इंदौर कांग्रेस ने 2 जुलाई की डेट में निष्कासन वाला लेटर भी जारी कर दिया। साथ ही कांग्रेस ने महिला उत्पीड़न प्रकोष्ठ की अध्यक्ष प्रियंका किरार और छतरपुर जिला महासचिव निधि चतुर्वेदी को भी नोटिस जारी किया। (MP Congress Dispute News) राकेश यादव ने इस्तीफा देने के साथ-साथ जीतू पटवारी पर आरोपों की झड़ी लगा दी। उन्होंने पटवारी को ब्रोकर, मूर्खों से घिरा हुआ तक करार दे दिया। साथ ही कहा कि- जीतू पटवारी ने सीएम मोहन के खिलाफ़ झूठे आरोप लगाए और तो और राकेश यादव ने राहुल गांधी को खुली आँखों वाला धृतराष्ट्र तक कह दिया।

इधर कांग्रेस में मचे सिर फुटौव्वल के बीच बीजेपी फ्रंटफुट में खेलती नजर आई। .बीजेपी ने कहा कि जीतू पटवारी फरेब की राजनीति कर रहे हैं, उनका फरेब उजागर करने वालों को कांग्रेस से बाहर किया जा रहा है।

MP Congress Dispute News: कुल मिलाकर इस्तीफ़ों, नोटिस, बयानबाजियों के बीच घिरी कांग्रेस नेतृत्व के गंभीर संकट से जूझ रही है, क्योंकि 2024 में इंदौर लोकसभा और 2026 में राज्यसभा की सीट बीजेपी को तश्तरी में पेश करने वाली कांग्रेस, अब अपनों से मात खा रही है। पार्टी के प्रबंधन में जीतू पटवारी- फेल साबित हो रहे हैं। ऐसे में सवाल ये कि-क्या जीतू पटवारी- पार्टी की बजाय सिर्फ अपनी लाइन लम्बी कर रहे हैं? क्या उन्हें पार्टी के वरिष्ठ नेता पचा नहीं पा रहे हैं? सबसे बड़ा सवाल ये कि क्या जीतू पटवारी 2028 के इलेक्शन के लिए वाकई सक्षम साबित होंगे, याकि उनकी छुट्टी हो जाएगी?

इन्हें भी पढ़ें:-

शीर्ष 5 समाचार