उत्तर प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर हुई बारिश

उत्तर प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर हुई बारिश

उत्तर प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर हुई बारिश
Modified Date: July 19, 2026 / 08:52 pm IST
Published Date: July 19, 2026 8:52 pm IST

लखनऊ, 19 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने के बीच पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कई स्थानों पर बारिश हुई।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान भी प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

आंचलिक मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक, लखनऊ में रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच पांच मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

रिपोर्ट के अनुसार, इस अवधि में लखीमपुर खीरी में सबसे ज्यादा 65.4 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा, बहराइच में 23.2 मिलीमीटर, सुलतानपुर में 20.4 मिलीमीटर, शाहजहांपुर में 19.6 मिलीमीटर, गाजीपुर में 15.4 मिलीमीटर, बस्ती में 12.2 मिलीमीटर, गोरखपुर में 8.9 मिलीमीटर, आजमगढ़ में 6.6 मिलीमीटर, हरदोई में 6.4 मिलीमीटर, उरई में 5.4 मिलीमीटर, बाराबंकी में 3.8 मिलीमीटर, फुरसतगंज में 3.2 मिलीमीटर और मुरादाबाद में तीन मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अगले 24 घंटे में भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में व्यापक पैमाने पर वर्षा होगी और राज्य में अधिकतर जगहों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

मौसम विभाग ने राज्य में कुछ जगहों पर भारी बारिश और कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर बिजली चमकने और तेज हवा के साथ आंधी आने की भी आशंका है।

भाषा सलीम

सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में