रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में विरासत एवं कला संग्रहालय का उद्घाटन किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में विरासत एवं कला संग्रहालय का उद्घाटन किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में विरासत एवं कला संग्रहालय का उद्घाटन किया
Modified Date: April 11, 2026 / 10:46 pm IST
Published Date: April 11, 2026 10:46 pm IST

(फोटो के साथ)

लखनऊ, 11 अप्रैल (भाषा) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विरासत एवं कला संग्रहालय का उद्घाटन किया और 58.27 करोड़ रुपये के खर्च पर होने वाले विकास कार्यों की शुरुआत की।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार चौक के हुसैनाबाद में 4,973 वर्गमीटर क्षेत्रफल में निर्मित इस संग्रहालय में अवध क्षेत्र की संस्कृति का संगम देखने को मिलेगा।

उद्घाटन गोमतीनगर के विवेक खंड में आयोजित गोमतीनगर जन कल्याण महासमिति के वार्षिक समारोह में किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि यह परियोजना 41.43 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हुई है।

इसके अतिरिक्त सिंह ने गोमती नगर, ऐशबाग और गणेशगंज में विकसित तीन सामुदायिक केंद्रों का उद्घाटन किया, जिनमें हॉल, कमरे, कैंटीन, योग केंद्र, पुस्तकालय, क्लिनिक और फिजियोथेरेपी यूनिट जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

विनीत खंड में लगभग आठ एकड़ में फैली ‘देव वन-नक्षत्र वाटिका’ का भी उद्घाटन किया गया, जिसमें 12 राशियों से संबंधित पौधे, रास्ते, बैठने की जगह और योग स्थल हैं। इसी क्षेत्र में निर्मित एक ई-पुस्तकालय का भी उद्घाटन किया गया।

भाषा आनन्द जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में