रामपुर। Rampur Viral Marriage News: आजकल प्यार की चाहत में लोग क्या क्या नहीं करते, अक्सर देखा जाता है कि प्रेम विवाह के लिए घर वालों की मंजूरी नहीं मिलने प्रेमी जोड़े भागकर शादी कर लेते हैं। या कई मामलों में आत्महत्या जैसे खौफनाक कदम उठा लेते है, एक ऐसा ही मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश के रामपुर से, यहां छत्तीसगढ़ की एक मुस्लिम लड़की ने पहले सनातन धर्म अपनाया फिर रामपुर से हिन्दू लड़के से शादी रचाई। (Rampur viral news)
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Rampur Viral Marriage News मिली जानकारी के अनुसार, युवक जोगेन्द्र सैनी ने छत्तीसगढ़ से अलीशा खातून को भगा लाया। बताया जा रहा है कि दोनो एक दूसरे से प्रेम करते थे और शादी भी करना चाहते थे। हिंदू संगठन की मदद से रामपुर में दोनों ने शादी कर ली। अलीशा (Aditi Conversion) का धर्मान्तरण भी कराया गया है। धर्म बदलने के बाद अलीशा अब अदिति हो गयी है। वहीं अब शादी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Rampur Viral Marriage News वहीं छत्तीसगढ़ के भिलाई में अलीशा की मिसिंग पुलिस थाने में दर्ज है। वहां की पुलिस अलीशा के परिजनों के साथ उसकी बरामदगी के लिए आयी तो हिंदू संगठन पुलिस के सामने खड़ा हो गया। जिले की पुलिस के दबाव के बाद भिलाई पुलिस के इन्वेस्टीगेटिंग अधिकारी औपचारिकता पूरी करके चले गये। अलीशा ने रामपुर पुलिस के सामने जोगेन्द्र के साथ रहने की इच्छा जताई है। पुलिस ने उसे जोगेन्द्र के साथ रहने के लिए भेज दिया है। (Hindu Muslim Marriage)
UP- रामपुर का जोगेन्द्र सैनी छत्तीसगढ़ से अलीशा खातून को भगा लाया. दोनो प्रेम करते थे और शादी भी करना चाहते थे. हिंदू संगठन की मदद से रामपुर में दोनों ने शादी कर ली. अलीशा का धर्मान्तरण भी कराया गया है. धर्म बदलने के बाद अलीशा अब अदिति हो गयी है.