संभल में सेवानिवृत्त ग्राम विकास अधिकारी ने आत्महत्या की
संभल में सेवानिवृत्त ग्राम विकास अधिकारी ने आत्महत्या की
संभल (उप्र), 22 अप्रैल (भाषा) संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र में बुधवार को एक सेवानिवृत्त ग्राम विकास अधिकारी ने अपनी लाइसेंसी रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि चंदौसी थाना क्षेत्र में आवास-विकास के वैष्णौ विहार मुहल्ले में रहने वाले 63 वर्षीय सालिग राम ने अपनी लाइसेंसी रायफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
उन्होंने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिये अस्पताल भिजवाया गया है।
भाषा सं. सलीम धीरज
धीरज

Facebook


