सहारनपुर में युवती ने युवक पर लगाया बलात्कार का आरोप
सहारनपुर में युवती ने युवक पर लगाया बलात्कार का आरोप
Saharanpur girl accuses youth of rape : सहारनपुर (उत्तर प्रदेश), चार जनवरी (भाषा) सहारनपुर जिले के कोतवाली क्षेत्र में एक युवक द्वारा एक युवती को नशीला पदार्थ खिलाने के बाद उससे कथित रूप से बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है।
पुलिस अधीक्षक (देहात) अतुल शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि कोतवाली में दर्ज कराई गई शिकायत में एक युवती ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने जन्मदिन की पार्टी के बहाने उसे अपने घर बुलाया ओर नशीला पदार्थ खिलाने के बाद उसका बलात्कार किया।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि युवक ने उसका वीडियो भी बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल भी किया। शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
भाषा सं मनीषा सिम्मी
सिम्मी

Facebook


