ट्रक से टकरायी बस : एक महिला यात्री की मौत, छह अन्य जख्मी

ट्रक से टकरायी बस : एक महिला यात्री की मौत, छह अन्य जख्मी

ट्रक से टकरायी बस : एक महिला यात्री की मौत, छह अन्य जख्मी
Modified Date: July 23, 2026 / 10:22 pm IST
Published Date: July 23, 2026 10:22 pm IST

मथुरा (उप्र), 23 जुलाई (भाषा) दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरहौली पुल के समीप स्थित एक ट्रक और बस की टक्कर में एक महिला यात्री की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के कुछ छात्र एक निजी बस से हरियाणा स्थित एक आश्रम से लौट रहे थे, तभी बस नरौली में एक ट्रक में पीछे से टकरा गई जिससे खंडवा निवासी बंजर बाई (60) की मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि इस घटना में छह अन्य लोग भी जख्मी हो गये जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

भाषा सं. सलीम संतोष

संतोष


लेखक के बारे में