UP Crime News / Image Source : IBC24 / AI GENERATED
सहारनपुर : Saharanpur Police News उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक खौफनाक साजिश का खुलासा हुआ है। यहाँ एक व्यक्ति ने दुष्कर्म के मामले में सजा से बचने के लिए अपनी ही मौत का नाटक रचा। आरोपी अर्जुन कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक शख्स की हत्या की और उसके शव को अपनी कार में रखकर आग लगा दी, ताकि दुनिया की नजर में वह खुद मृत साबित हो सके। UP CRIME NEWS सहारनपुर पुलिस ने इस पेचीदा गुत्थी को सुलझाते हुए मुख्य आरोपी अर्जुन समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार 25 फरवरी को गागलहेड़ी क्षेत्र में एक जली हुई कार के अंदर एक शव मिला था। जांच में पता चला कि कार अर्जुन कुमार की थी और उसके परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। हालांकि, पुलिस को शक हुआ और 28 फरवरी को अर्जुन को उसके साथियों रॉबिन, शारिक और विजय सागर के साथ जिंदा पकड़ लिया गया। पूछताछ में अर्जुन ने कबूल किया कि देहरादून में दर्ज एक दुष्कर्म मामले में आजीवन कारावास के डर से उसने यह साजिश रची थी। उसने अपने कर्जदार रोहित जिस पर 1.7 लाख रुपये बकाया थे उसे नशे की हालत में अगवा किया, मफलर से उसका गला घोंटा और फिर कार में पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया ताकि शव की पहचान न हो सके।
साजिश को अंजाम देने के बाद अर्जुन ने अपनी पहचान छिपाने के लिए देहरादून में बाल कटवा लिए और फर्जी सिम कार्ड का इस्तेमाल करने लगा। Crime News Hindi उसने अपने भाई विजय को भी इस साजिश में शामिल किया ताकि वह गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा सके। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने घटना को एक्सीडेंट का रूप देने के लिए कार के पहिए के बोल्ट तक ढीले किए थे, लेकिन पुलिस की पैनी नजरों से वे बच नहीं सके। फिलहाल सभी आरोपी सलाखों के पीछे हैं और मामले की आगे की जांच जारी है।