School Holiday 2026: बच्चों को बड़ी राहत, आज से स्कूलों को बंद करने का फैसला! जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

School Holiday 2026: बच्चों को बड़ी राहत, आज से स्कूलों को बंद करने का फैसला! जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

School Holiday 2026: बच्चों को बड़ी राहत, आज से स्कूलों को बंद करने का फैसला! जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

School Holiday 2026 | Photo Credit: AI

Modified Date: May 22, 2026 / 09:48 am IST
Published Date: May 22, 2026 9:47 am IST
HIGHLIGHTS
  • 22 मई से सभी स्कूल बंद
  • जिलाधिकारी का आदेश जारी
  • गर्मी और लू से राहत

लखनऊ: School Holiday 2026 देश के कई राज्य इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। लगातार तापमान बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। दिन तो दिन रात में भी अब उमस से लोग परेशान हो गए हैं। अब इसका असर स्कूली बच्चों पर भी पड़ रहा है। बढ़ते तापमान को देखते हुए लखनऊ जिलाधिकारी ने स्कूली बच्चों को बड़ी राहत दी है। छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए सभी शैक्षणिक बोर्डों से संचालित विद्यालयों में समय से पहले ग्रीष्मावकाश घोषित (School Summer Vacation) कर दिया गया है।

आज से शुरू हुई गर्मी की छुट्टी

School Holiday 2026 इस संबंध में जिलाधिकारी की ओर से एक आदेश भी जारी किया गया है। जिसमें लिखा गया है कि 22 मई 2026 से सभी स्कूल बंद रहेंगे। यह आदेश सरकारी और निजी दोनों प्रकार के विद्यालयों पर लागू होगा। जारी आदेश में लिखा गया है कि वर्तमान में लखनऊ में लू और गर्मी का प्रकोप अपने चरम पर है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कुछ स्कूलों ने अभी तक अवकाश घोषित नहीं किया था, जिससे छोटे बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा बना हुआ था।

जनहित में अपील

जिला प्रशासन ने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधकों की सुविधा के लिए इस आदेश की प्रमाणिकता की पुष्टि के लिए जनपद की आधिकारिक वेबसाइट https://lucknow.nic.in पर जाने का सुझाव दिया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।