School Timing Change | Photo Credit: IBC24
नई दिल्ली: School Timing Change अप्रैल का महीना अब खत्म होने वाला है, तो वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। महीने भर में तापमान तेजी से बढ़ गया है, जिससे लोगों का हाल बेहाल हो गया है। दोपहर के समय लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। बात करें उत्तर प्रदेश की तो यहां मौसम में गर्मी ने पूरी तरह आक्रामक रुख अपना लिया है। तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचते ही प्रदेश के कई इलाके ‘हीट जोन’ में बदलने लगे हैं। हालत को देखते हुए अब स्कूलों के समय में बदलाव (School Timing Change) किया गया है।
School Timing Change News Today गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने भीषण गर्मी और लू के कारण सीबीएसई और उत्तर प्रदेश बोर्ड समेत सभी बोर्ड के स्कूलों के समय में बदलाव किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा रविवार को जारी आदेश के अनुसार, 27 अप्रैल से अगले आदेश तक सभी स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे।
यह निर्देश गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी के आदेशों के अनुपालन में जारी किया गया है, जिसमें जिले में पड़ रही अत्यधिक गर्मी और गर्म हवाओं के बीच बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखा गया है। एक बयान में कहा गया है कि सभी संबंधित संस्थानों के लिए संशोधित समय का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य है।