Sex Racket News Today: शहर के बीचों-बीच हो रहा था गंदा काम, अंदर का नाजारा देखकर उड़े पुलिस के होश, आपत्तिजनक हालत में कई लोग गिरफ्तार

Ads

Sex Racket News Today: शहर के बीचों-बीच हो रहा था गंदा काम, अंदर का नाजारा देखकर उड़े पुलिस के होश, आपत्तिजनक हालत में कई लोग गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - May 11, 2026 / 09:39 AM IST,
    Updated On - May 11, 2026 / 09:39 AM IST

Sex Racket News Today | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • पुलिस ने चार महिलाओं, एक ग्राहक और मकान मालिक को गिरफ्तार किया
  • एसीपी निकिता श्रीवास्तव और थानाध्यक्ष विवेक राय ने टीम के साथ कार्रवाई की
  • महिलाओं को ब्यूटी पार्लर में काम का झांसा देकर शामिल किया जाता था

प्रयागराज: Prayagraj Sex Racket: देश के कई शहरों में बड़े पैमाने पर सेक्स रैकेट का कारोबार तेज से फलफुल रहा है। पुलिस की तमाम कोाशिशों के बाद भी ये काला कारोबार लगाम लगने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन पुलिस अलग अलग क्षेत्रों से सेक्स रैकेट का खुलासा कर रही है। इसी बीच एक बार फिर बिहार पुलिस ने एक बड़े सेस्क रैकेट का खुलासा किया है। जिसमें पुलिस ने चार महिलाओं, एक ग्राहक और मकान मालिक को गिरफ्तार किया गया। मौके से कंडोम, शक्तिवर्धक दवाएं, मोबाइल फोन और स्कूटी समेत कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Sex Racket News Today पुलिस के मुताबिक, कल्याणी देवी मोहल्ला निवासी सुशील केसरवानी साड़ी की दुकान चलाता है। करीब तीन महीने पहले उसी इलाके की एक महिला ने उससे 12 हजार रुपये प्रतिमाह किराए पर मकान लिया था। इसके बाद वहां “आंचल ब्यूटी पार्लर” नाम से बोर्ड लगाकर गतिविधियां शुरू की गईं। स्थानीय लोगों को वहां लगातार बाहरी युवकों का आना-जाना संदिग्ध लग रहा था। इसकी सूचना अतरसुइया थाने के नवागत थानाध्यक्ष विवेक कुमार राय को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने गोपनीय निगरानी शुरू कर दी। शनिवार शाम पुख्ता सूचना मिलने पर एसीपी अतरसुइया निकिता श्रीवास्तव और थानाध्यक्ष विवेक राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छापेमारी की। पुलिस जब भीतर दाखिल हुई तो एक महिला और पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले। इसके बाद वहां मौजूद चार महिलाओं और धूमनगंज निवासी आशुतोष यादव को हिरासत में ले लिया गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने कमरे से कंडोम, शक्तिवर्धक दवाएं और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस पूरे रैकेट के संचालन में मकान मालिक सुशील केसरवानी भी शामिल था और वह ग्राहकों को भेजने का काम करता था।

धंधे में ऐसे शामिल कराती थी महिलाओं को

थानाध्यक्ष विवेक राय ने बताया कि पकड़ी गई महिलाओं में तीन प्रयागराज और एक प्रतापगढ़ की रहने वाली है। संचालिका कल्याणी देवी मोहल्ले की निवासी बताई गई है। सभी महिलाएं शादीशुदा हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि करीब तीन महीने से देह व्यापार का धंधा चल रहा था और ग्राहकों से डेढ़ हजार से दो हजार रुपये तक वसूले जाते थे। संचालिका महिलाओं को ब्यूटी पार्लर में काम का झांसा देकर संपर्क करती थी और बाद में पैसों का लालच देकर इस धंधे में शामिल कराती थी।

इन्हें भी पढ़ें:-

सेक्स रैकेट कहाँ पकड़ा गया?

यह मामला बिहार के कल्याणी देवी मोहल्ले का है, जहाँ “आंचल ब्यूटी पार्लर” के नाम से रैकेट चल रहा था।

कितने लोगों को गिरफ्तार किया गया?

पुलिस ने चार महिलाओं, एक ग्राहक और मकान मालिक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने क्या बरामद किया?

मौके से कंडोम, शक्तिवर्धक दवाएं, मोबाइल फोन और स्कूटी बरामद की गई हैं।