जिससे होने वाली थी शादी उसने ही दुल्हन के साथ कर दिया बड़ा कांड, ब्यूटी पार्लर ले जाने के दौरान रास्ते में ही…

Ads

युवती का शव को बरामद करने के बाद गिरफ्तार दूल्हे ने बताया कि वह लड़की से शादी नहीं करना चाहता था इसलिए उसने उसे गला दबाकर मार दिया।

  •  
  • Publish Date - May 12, 2023 / 08:08 AM IST,
    Updated On - May 12, 2023 / 08:08 AM IST

Shadi se pahle Dulhan ka Murder

Shadi se pahle Dulhan ka Murder: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले में दुल्हे ने शादी के दिन ही दुल्हन को ब्यूटी पार्लर ले जाने के बहाने बुलाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद कुकरैल जंगल में शव को छुपा दिया। परिजनों ने महानगर थाने पहुंचकर गुमशुदगी मामला दर्ज कराया। जब पुलिस ने लड़की की कॉल डिटेल चेक की तब मामला का उजागर हुआ। पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार करने के बाद कुकरैल के जंगल से युवती का शव बरामद किया है।

पत्नी के कैरेक्टर पर पति करता था शक, खुलेआम पत्नी पर किया चाकू से हमला, हत्या का CCTV फुटेज आया सामने

इस संबंध में लखनऊ शहर की पुलिस उप आयुक्त सेंट्रल अपर्णा कौशिक ने कहा कि लखनऊ महानगर क्षेत्र में कोमल नाम की एक युवती ने शादी के दिन अपने घर से निकली थी और वह वापस नहीं लौटी। परिजनों के शिकायत के आधार पर जांच करने के बाद पता चला कि युवती की जिस लड़के से शादी होने वाली थी उसी ने युवती की गला दबाकर हत्या कर दी। युवती का शव को बरामद करने के बाद गिरफ्तार दूल्हे ने बताया कि वह लड़की से शादी नहीं करना चाहता था इसलिए उसने उसे गला दबाकर मार दिया।

रिजल्ट जारी होते ही शुरू हुआ सुसाइड का सिलसिला, 24 घंटे के भीतर 6 स्टूडेंट्स ने कर ली आत्महत्या

Shadi se pahle Dulhan ka Murder: बता दें कि पुराना महानगर घोसियाना का रहने वाला गुब्बारा विक्रेता संजय कुमार कश्यप की 22 वर्षीय बेटी कोमल की शादी 4 मई को रायबरेली का रहने वाले राहुल से होने वाली थी। लड़की के पिता ने बताया कि शादी के दिन सुबह ही ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर बेटी कोमल घर से निकली थी लेकिन राहुल के साथ जाने की बात नहीं बताई थी। कई घंटे बीत जाने के बाद कोमल घर नहीं लौटी तो राहुल के पास कॉल किया। उसने बताया कि मेरे पास कोमल नहीं आई है। इसके बाद पिता ने महानगर थाने में इस बात की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने कोमल की कॉल डिटेल चेक किया तो पता चला कि राहुल ने ही सुबह 8 बजे कॉल कोमल को किया था। इसके बाद पुलिस ने राहुल को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या की बात स्वीकार की।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक