Reported By: Devendra Kumar Raidas
,Mandla Viral Video | Photo Credit: AI
मंडला: Mandla Viral Video जिले के अंजनिया स्थित शराब ठेके के कथित गोदाम से एक पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में शराब की पेटियों के बीच युवक-युवतियां पार्टी करते और गानों पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कूलर, साउंड सिस्टम के साथ खाने-पीने के इंतजाम भी दिखाई दे रहे हैं।
Mandla Viral Video वायरल वीडियो में कुछ युवक-युवतियां अश्लील गानों पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद शराब के कथित गोदाम में इस तरह की पार्टी आयोजित होने को लेकर आबकारी नियमों और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का सवाल है कि शराब के स्टॉक के बीच इस तरह की पार्टी आयोजित करने की अनुमति किसने दी और क्या संबंधित विभाग को इसकी जानकारी थी।
वीडियो वायरल होने के बाद अब आबकारी विभाग और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की IBC24 स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। अब देखना होगा कि वीडियो की जांच के बाद आबकारी विभाग और प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है।