Siddharthnagar Bakra Mandi: इस जिले के बकरा मंडी में छाया महंगा बकरा, कीमत सुनकर हर कोई हैरान
Siddharthnagar Bakra Mandi: इस जिले के बकरा मंडी में छाया महंगा बकरा, कीमत सुनकर हर कोई हैरान
Siddharthnagar Bakra Mandi/Image Credit: Social Media
- बकरीद से पहले सिद्धार्थनगर जिले की बकरा मंडियों में रौनक बढ़ गई है
- हल्लौर की कुला बाग मंडी में सबसे महंगा बकरा 55 हजार रुपये में बिका
- व्यापारी बाराबंकी, गोंडा, बस्ती समेत कई जिलों से बकरे लेकर पहुंचे
Siddharthnagar Bakra Mandi: इस साल त्याग व बलिदान का त्योहार बकरीद 28 मई को मनाया जाएगा। जिसके लिए यूपी में सिद्धार्थनगर जिले के बकरा मंडियों में रौनक बढ़ गई है। मंगलवार को गोबरहवा और डुमरियागंज के हल्लौर में लगी मंडी में हजारों की संख्या में बकरे बिक्री के लिए पहुंचे। लेकिन इसी बीच एक बकरे की कीमत ने सबको चौंका दिया। यहां सबसे महंगा बकरा 55 हजार रुपये में बिका।
हल्लौर की कुला बाग मंडी में बाराबंकी, गोण्डा, उतरौला, तुलसीपुर और बस्ती समेत कई जगहों से व्यापारी बकरे लेकर पहुंचे थे। व्यापारियों (Siddharthnagar Bakra Mandi) ने बताया कि इस बार पिछले साल की तुलना में बाजार अच्छा चल रहा है और खरीदार भी ज्यादा आ रहे हैं।
कब मनाई जाती है बकरीद
मौलानाओं ने बताया कि ईद-उल-अजहा (Siddharthnagar Bakra Mandi) चांद दिखने के 10वें दिन मनाई जाती है। इस बार त्योहार 28 मई को मनाया जाएगा। इस दिन लोग अल्लाह की राह में बकरा या अन्य जानवरों की कुर्बानी दी जाती है। यह त्योहार हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है। इस दिन उन्होंने अल्लाह के हुक्म पर अल्लाह के प्रति अपनी वफादारी दिखाने के लिए अपने बेटा हजरत इस्माइल को कुर्बानी करने पर राजी हुए थे। कुर्बानी के समय जानवर के आ जाने से छुरी उसकी गर्दन पर चल गई थी। तभी से जानवरों की कुर्बानी की जाती है।
मस्जिदों में की जाती है विशेष नमाज अदा
बकरीद (Siddharthnagar Bakra Mandi) के दिन सुबह ईदगाह और मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की जाती है। नमाज के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू होता है, जो तीन दिनों तक चलता है।
ये भी पढ़ें
- Amroha Road Accident: हाईवे पर रफ्तार का कहर, ट्रेन छूटी… और सीधे मौत के जाल में जा फंसे युवक, सड़क हादसे में इतने लोगों की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप गए लोग
- WhatsApp Web Down: व्हाट्सऐप वेब हुआ क्रैश! लॉगिन करते ही हैरानी में पड़ गए यूजर्स, खुल रहा ये पेज, जानिए कैसे ठीक करें?
- Raipur Gold Theft: राजधानी के ज्वेलरी शॉप में हो गया बड़ा कांड, देखते ही देखते गायब हुआ करोड़ों का सोना, CCTV देख फटी की फटी रह गई पुलिस की आंखें
- CM Sai Targeted Bhupesh Baghel: ‘झूठ बोलने में कांग्रेस ने की है PHD’… भूपेश बघेल पर भड़के सीएम साय, केंद्रीय गृह मंत्री के बयान पर कही थी ऐसी बात
- Indian Officer Dead In Bangladesh: इस देश में संदिग्ध हालत में मिला भारतीय उच्चायोग के अधिकारी का शव, बॉडी को देख पुलिस भी रह गई हैरान, अधिकारियों ने दिया चौंकाने वाला बयान

Facebook


