Sitapur Beta Bahu Beating : सास और देवर-देवरानी ने मिलकर बेटे-बहू पर बरपाया कहर! एक साथ मिलकर कर दिया ऐसा कांड, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

Ads

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पारिवारिक विवाद के बीच बहू और बेटे की कथित तौर पर लाठी-डंडों से पिटाई का VIDEO सामने आया है। आरोप है कि घर लौटने की कोशिश के दौरान सास, देवर और देवरानी ने दोनों के साथ मारपीट की। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  •  
  • Publish Date - August 13, 2026 / 03:44 PM IST,
    Updated On - August 13, 2026 / 04:01 PM IST

Sitapur Beta Bahu Beating : Image Source : FILE

HIGHLIGHTS
  • पारिवारिक विवाद के बीच मारपीट का VIDEO वायरल।
  • सास समेत तीन लोगों पर मारपीट का आरोप।
  • मौके पर मौजूद लोग बीच-बचाव के बजाय VIDEO बनाते नजर आए।

सीतापुर : Sitapur Beta Bahu Beating उत्तर प्रदेश के सीतापुर से पारिवारिक विवाद में मारपीट की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। घर से निकाले जाने के बाद जब बहू और बेटा वापस लौटने की कोशिश कर रहे थे, तो ससुराल वालों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना के दौरान बीच-बचाव के बजाय लोग वीडियो बनाते दिख रहे थे। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जाँच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला ?

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला सीतापुर के सदरपुर थाना क्षेत्र का है। पीड़ित बहू और बेटे को घर से बाहर निकाल दिया गया था। Family Dispute News जब दोनों अपने घर वापस आने का प्रयास कर रहे थे, तभी सास ने देवर और देवरानी के साथ मिलकर उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

UP CRIME NEWS घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोग बीच-बचाव करने के बजाय चुपचाप वीडियो बनाते रहे। मारपीट का यह वीडियो अब इंटरनेट पर सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई है।वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए सदरपुर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें