Smuggler Arrested In Saharanpur: गाड़ी में इस चीज को छिपाकर सफर कर रहे थे दो शख्स, जांच में हुआ चौकाने वाला खुलासा, पुलिस ने जब्त किया करोड़ों का ये सामान

Smuggler Arrested In Saharanpur: सहारनपुर जिले की बेहट थाना पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है।

Smuggler Arrested In Saharanpur: गाड़ी में इस चीज को छिपाकर सफर कर रहे थे दो शख्स, जांच में हुआ चौकाने वाला खुलासा, पुलिस ने जब्त किया करोड़ों का ये सामान

Smuggler Arrested In Saharanpur/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: August 16, 2026 / 10:55 pm IST
Published Date: August 16, 2026 10:52 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सहारनपुर जिले की बेहट थाना पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है।
  • पुलिस ने आरोपियों के पास से 800 ग्राम से ज्यादा की स्मैक बरामद की है।
  • जब्त किए गए स्मैक की कीमत 4 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है।

Smuggler Arrested In Saharanpur: सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की बेहट थाना पुलिस ने रविवार को मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 804 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब चार करोड़ 10 लाख रुपए आंकी गई है।

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मयंक पाठक ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत रविवार को मुखबिर की सूचना पर चेकिंग अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह दीक्षित के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गदेवड़ अड्डे से चिलकाना की ओर जाने वाले रास्ते पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। (Smuggler Arrested In Saharanpur) मयंक पाठक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मिर्जापुर थाना क्षेत्र के असगरपुर गांव निवासी तालिब और सरसावा थाना क्षेत्र के बुठेड़ा गांव निवासी अमित उर्फ अनित सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 804 ग्राम स्मैक पाउडर, एक बोलेरो कार, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

आरोपियों के खिलाफ दर्ज है कई मामले

Smuggler Arrested In Saharanpur: एसपी ग्रामीण ने बताया कि गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ बेहट थाने में स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि तालिब और अमित कथित तौर पर शातिर अपराधी हैं और उनके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों के मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का पता लगा रही है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद अदालत में पेश किया जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.