Sultanpur Father Assault Daughter : रोती रही 6 साल की मासूम, पिता ने की हैवानियत की सारी हदें पार! वायरल वीडियो देख कांप उठेंगे आप

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। वीडियो में एक व्यक्ति अपनी 6 वर्षीय बेटी के साथ कथित तौर पर मारपीट करता और उसे नाले में धकेलने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Sultanpur  Father Assault Daughter : रोती रही 6 साल की मासूम, पिता ने की हैवानियत की सारी हदें पार! वायरल वीडियो देख कांप उठेंगे आप

sultanpur Father Assault Daughter / Image Source : X

Modified Date: June 1, 2026 / 08:57 am IST
Published Date: June 1, 2026 8:52 am IST
HIGHLIGHTS
  • 6 वर्षीय बच्ची के साथ कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
  • वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया।
  • स्थानीय लोगों ने बच्ची को बचाया, मामले की जांच जारी।

सुल्तानपुर : Sultanpur Father Assault Daughter उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ एक 50 वर्षीय व्यक्ति अपने ही 6 साल की बेटी को बुरी तरह पीटता और उसे नाले के गंदे पानी में धक्का देने  की कोशिश कर रहा है , जबकि बच्ची रोते हुए बाहर निकलने के लिए संघर्ष कर रही थी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

30 मई को शेयर हुआ वीडियो

मिली जानकारी के अनुसार ये पूरी घटना 30 मई को तब सामने आई जब ‘विवेक नगर सुल्तानपुर‘ नाम के एक व्हाट्सएप ग्रुप में यह खौफनाक वीडियो शेयर किया गया। Sultanpur Viral Video Case वीडियो में साफ दिख रहा था कि आरोपी ने अपनी बेटी पर शारीरिक हमला किया और उसे सड़क किनारे नाले में फेंक दिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर बच्ची को बचाया। इतना ही नहीं, फुटेज में आरोपी हिंसक रूप से अपने घर के दरवाजे को हिलाकर उसे तोड़ने की कोशिश करता भी दिखाई दिया।

Sultanpur Father Arrested पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

इस वीडियो को मुख्य सबूत मानते हुए पुलिस ने योगेंद्र सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी की पहचान निराला नगर निवासी मोनू उर्फ योगेंद्र सिंह के रूप में हुई। रविवार को एसआई विनोद कुमार पटेल, हेड कांस्टेबल रूपेश यादव और दीपेश हरदेनिया की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.