उप्र: भदोही में राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट 10 माह की बच्ची का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

उप्र: भदोही में राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट 10 माह की बच्ची का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

उप्र: भदोही में राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट 10 माह की बच्ची का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Modified Date: September 21, 2025 / 05:15 pm IST
Published Date: September 21, 2025 5:15 pm IST

भदोही, 21 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के पास एक खुले कमरे से 10 महीने की बच्ची का शव बरामद किया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

भदोही के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि बच्ची का शव शनिवार रात औराई थानाक्षेत्र के राजापुर गांव में राजमार्ग से लगभग 200 मीटर दूर जमीन से लगभग पांच फुट की ऊंचाई पर बने एक बिना दरवाजे वाले कमरे से बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की मौत दम घुटने से होने की पुष्टि हुई और संभवत: नाक और मुंह बंद कर उसकी हत्या की गई होगी।

अधिकारी ने बताया कि शव पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले।

उन्होंने बताया कि बच्ची ने साफ कपड़े पहने हुए थे, जिससे पता चलता है कि वह किसी संपन्न परिवार से थी और शव के पास एक सफेद तौलिया भी पड़ा मिला।

मांगलिक ने बताया कि अब तक इलाके में किसी ने भी बच्ची की पहचान नहीं की है।

पुलिस को संदेह है कि रात में राजमार्ग पर किसी ने बच्ची की हत्या कर शव को सुनसान कमरे में छोड़ दिया होगा।

फोरेंसिक की एक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

अधिकारी ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि दोषियों का पता लगाया जा सके।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

भाषा सं आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में