UP News: शादी के चार दिन बाद दुल्हन किया ऐसा कांड, सदमे में आया पूरा परिवार, हरकत जानकर आपको भी नहीं होगा यकीन
UP News: शादी के चार दिन बाद दुल्हन किया ऐसा कांड, सदमे में आया पूरा परिवार, हरकत जानकर आपको भी नहीं होगा यकीन
UP News | Photo Credit: File
- आगरा में शादी के चार दिन बाद दुल्हन फरार
- जेवरात और मोबाइल फोन गायब, दवाई की खाली पत्तियां मिलीं
- पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
आगरा: UP News उत्तर प्रदेश के आगरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के चार दिन बाद दुल्हन ने अपने ससुराल में ऐसा कांड कर दिया कि पूरे शहर में चर्चा होने लगा है।
UP News मिली जानकारी के अनुसार, घटन मलपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। दरअसल, यहां शादी के चार दिन बाद नई नवेली दुल्हन घर से अचानक लापता हो गई और अपने साथ ससुराल में रखे जेवरात को लेकर फरार हो गई। घटना के बाद दूल्हे के परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है। परिजनों ने बताया कि दुल्हन के कमरे में बिस्तर के पास दो दवाई की खाली पत्तियां मिली हैं। इसके साथ ही घर से तीन सोने की अंगूठियां, चार जोड़ी पायल और एक मोबाइल फोन भी गायब है। हालांकि, गायब हुआ मोबाइल फोन बाद में छत पर मिला।
दरअसल, मलपुरा थाना क्षेत्र के रहने एक युवक की शादी एक दिसंबर 2025 को अयोध्या के एक युवती से हुई थी। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार रात युवती ने घर पर खाना खाया। जिसके बाद सभी सो गए। जब दूसरे दिन सुबह उठे तो घर के सभी दरवाजे खुले थे और दुल्हन घर पर नहीं थी। जिसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इन्हें भी पढ़े:-
- Nagar Panchayat CMO Suspend: इस नगर पंचायत के CMO और सब इंजीनियर दोनों सस्पेंड.. सीधे रायपुर से हुआ एक्शन तो मची खलबली..
- MP Electricity Prices: नए साल पर फिर लगेगा महंगाई का झटका! बिजली दरों में हो सकती है इतनी बढ़ोतरी, जानिए क्या है वजह?

Facebook


