प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ का विरोध करने वालों को परिणाम भुगतने होंगे: भाजपा विधायक

प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ का विरोध करने वालों को परिणाम भुगतने होंगे: भाजपा विधायक

प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ का विरोध करने वालों को परिणाम भुगतने होंगे: भाजपा विधायक
Modified Date: June 10, 2026 / 06:03 pm IST
Published Date: June 10, 2026 6:03 pm IST

सुलतानपुर (उप्र), 10 जून (भाषा) सुलतानपुर से भाजपा विधायक विनोद सिंह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह ग्राम प्रधानों को चेतावनी देते हुए दिख रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विरोध करने वालों को परिणाम भुगतना पड़ेगा।

इस वीडियो ने जिले में राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है।

वीडियो में सिंह कुछ दिन पूर्व एक गांव में मंच से ग्राम प्रधानों को खुली चेतावनी देते हुए और एक विशेष समुदाय पर निशाना साधते हुए सुने जा सकते हैं।

विधायक ने कहा, “जो भी योगी-मोदी के खिलाफ जाएगा उसे खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उसके खिलाफ इतनी जांच शुरू करा दूंगा कि वह प्रधानी नहीं कर पाएगा।”

मामला लौहर दक्षिण गांव में स्थित भाईं-भादर मार्ग का है, जहां सिंह बीते शनिवार को एक नहर के पुल का शिलान्यास करने पहुंचे थे। इलाका मुस्लिम और पिछड़ी जाति बाहुल्य माना जाता है। विधायक ने कहा, ‘आज भारत के मुसलमान भारत सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार की सारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं, लेकिन वे चाहते हैं कि मोदी और योगी खत्म हो जाएं। अगर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो पूरे प्रदेश में आतंक का माहौल होगा।”

उन्होंने अपनी बात सही साबित करने के लिए बंगाल चुनाव का उदाहरण दिया और वहां की तर्ज पर हिंदुओं को एकजुट होने की नसीहत दी।

सिंह ने कहा ‘पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान हिंदू एक हो गए। उन्होंने टीएमसी को, ममता बनर्जी को करारी शिकस्त दी। भारत सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे मुसलमान वोट की बात आने पर कोशिश करते हैं कि मोदी-योगी को उखाड़ कर फेंक दें।’

सिंह ने बुधवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत करते हुए कहा, “मैं सत्तारूढ़ पार्टी का विधायक हूं। यह पता लगाना मेरी जिम्मेदारी है कि सरकार की ओर से योजनाओं के लिए जो पैसा आता है उसका सही उपयोग हो रहा है या नहीं। मैं अपने क्षेत्र के गांवों में जब जाता हूं तो मेरी जिम्मेदारी होती है कि उस गांव के प्रधान के कार्यों पर निगरानी रखूं।”

उन्होंने कहा, “उसी को लेकर मैंने प्रधानों को आगाह किया कि विकास से जुड़ी योगी और मोदी जी की योजनाओं का कार्यान्वयन न करने पर उस ग्राम प्रधान के खिलाफ प्रशासनिक स्तर पर जांच कराऊंगा। यदि उसके खिलाफ गड़बड़ी पाई गई तो वह चुनाव लड़ने लायक नहीं रहेगा।”

सिंह के बयान के वीडियो पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सपा के पूर्व विधायक और पार्टी प्रवक्ता अनूप संडा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग लोकतंत्र में विश्वास नहीं रखते।

उन्होंने कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधियों में सत्ता का अहंकार भरा है और सिंह ने अपने बयान के माध्यम से यह सिद्ध कर दिया।

भाषा सं राजेंद्र जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में